राजनगर: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबाड़िया गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने पैदल जा रहे 63 वर्षीय बुजुर्ग संतोष महंती को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना इतनी भयावह थी कि शव के चिथड़े उड़ गए. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पीछा कर छेलकानी के समीप पकड़ लिया. (नीचे भी पढ़े)

सूचना पाकर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दे रहे है. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया,परंतु पीड़ित परिवार और ग्रामीण गाड़ी मालिक को घटनास्थल पर बुलाने पर अड़े हुए है. (नीचे भी पढ़े)

बताया जाता है कि मृतक संतोष महंती कोलाबाड़िया गांव के निवासी थे और घटना के समय वे अपने गांव नीचे टोला की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई. समाचार लिखे जाने तक लाश सड़क पर ही है और ग्रामीण टायर जलाकर विरोध जता रहे हैं.












