• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
15 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी, राज्य सरकार ट्रिपल टेस्ट के आधार पर करायेगी नगर निकाय का चुनाव, सारंडा अभ्यारण्य क्षेत्र घोषित करने को मंजूरी, जानें कौन कौन प्रस्ताव पारित हुआ, देखिये – video

अक्टूबर 14, 2025
in खबर, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़, राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट की बैठक में नगर निकाय के चुनाव को मंजूरी दी गयी. इसके तहत ट्रिपल टेस्ट के जरिये नगर निकाय का चुनाव कराने को मंजूरी दी गयी. इसके अलावा सारंडा को अभ्यारण्य के रुप में घोषित करने को मंजूरी दी गयी. इसके तहत सारंडा के 314 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सैंचुरी एरिया और एक किलोमीटर एरिया को इको सेंसेटिव जोन घोषित करने को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (डीए) की मंजूरी दी गयी, जिसके तहत डीए को 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी करने को मंजूरी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :
★ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई.
★ विभागीय पत्रांक संख्या -1307, दिनांक-31.07.2024 द्वारा निर्गत परिनियमविश्वविद्यालय मुख्यालय और उनके संबद्ध कार्यालयों, जिनमें घटक/संघटक स्वायत्त महाविद्यालय भी शामिल हैं, में गैर-शिक्षण कर्मचारियों (7वें वेतन आयोग वेतन मैट्रिक्स स्तर 02 से स्तर 08) की नियुक्ति, पदोन्नति और संवर्ग संरचना के लिए संशोधित क़ानून, 2024 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई.
★ विभागीय पत्रांक सं०-492, दिनांक-24.02.2023 द्वारा निर्गत परिनियम, “यूजीसी विनियम 2018 के अनुसरण में, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों, विश्वविद्यालय अधिकारियों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यताओं पर संशोधित क़ानून और उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के उपाय-2022” में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई.
★ लक्ष्मण प्रसाद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश, एसीबी, चाईबासा तथा तौफिक अहमद, अवर सचिव-सह-उप विधि परामर्शी, विधि विभाग, झारखण्ड, रांची को झारखण्ड सेवा संहिता के नियम 74 (ख) (ii) के तहत अनिवार्य सेवानिवृति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एंव पोषण 2.0 के तहत् संचालित आँगनबाड़ी सेवाएं अन्तर्गत प्रशासनिक व्यय मद के तहत् व्यय दर प्रति आंगनबाड़ी केन्द्र 2,000 रुपये वार्षिक को वर्द्धित कर प्रति आँगनबाड़ी केन्द्र रू० 8,000/-प्रतिवर्ष करने की स्वीकृति दी गई.
★ मिशन शक्ति के तहत् संचालित केन्द्र प्रायोजित महिला हेल्पलाइन योजना के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड खेल नीति-2022 में निहित प्रावधान के तहत् भारतीय ओलम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ एवं झारखण्ड ओलम्पिक संघ अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त राज्य खेल इकाई को प्रोत्साहन राशि व अनुदान की स्वीकृति व भुगतान हेतु पीएल खाता खोलने एवं संचालन से मुक्ति प्रदान करने के निमित्त झारखण्ड कोषागार संहिता के नियम 261(बी) का शिथिलिकरण की स्वीकृति दी गई.
★ वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माँग संख्या-28 के अधीन झारखंड उच्च न्यायालय के प्रशासनिक व्यय मद के अंतर्गत आतिथ्य भत्ता मद में प्लेटिनम जुबली के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से कुल 1,00,00,000 रुपये (एक करोड़ रूपये मात्र) अग्रिम की स्वीकृति दी गई.
★ वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना अन्तर्गत राज्य में सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रेफरल सेवाओं को और सुदृढ करने के उद्देश्य से 207 एएलएस एम्बुलेन्स के क्रय हेतु कुल 1,03,50,00,000 रुपये (एक अरब तीन करोड पचास लाख) रुपए मात्र पर योजना की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ रामनाथ राम, तदेन निलंबित अवर प्रमण्डल पशुपालन पदाधिकारी, लोहरदगा (मुख्यालय-पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, काँके, राँची / क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन कार्यालय, राँची) सम्प्रति दिनांक-30.11.2016 को निलम्बन में ही सेवानिवृत्त को विभागीय अधिसूचना संख्या-737 दिनांक-31. 07.2020 से अधिरोपित पूर्ण पेंशन एवं उपादान के भुगतान पर रोक के दण्ड को माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किये जाने एवं केस संख्या 978/2025 में दिनांक-15. 09.2025 को पारित न्यायादेश के आलोक में समीक्षोपरान्त नये रूप में निर्णय की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 में नामांकित एवं अध्ययनरत सभी कोटि के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने हेतु निर्गत विभागीय संकल्प संख्या 930 दिनांक 16.03.2024 की कंडिका-17 एवं वित्त सहित अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 एवं 10 में नामांकित एवं अध्ययनरत सभी कोटि के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराने हेतु निर्गत विभागीय संकल्प संख्या-1675 दिनांक 28.05.2025 की कंडिका-7 (iii) में जे.सी.ई.आर.टी. के स्थान पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (जे.ई. पी.सी.) को प्रतिस्थापित करने तथा तद्नुरूप निविदा एवं मुद्रण कार्य जे.सी.ई. आर.टी. के स्थान पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (जे.ई.पी.सी.) द्वारा कराए जाने की स्वीकृति हेतु संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के कर्मियों को दिनांक 01.01.2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01 जुलाई, 2025 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई. राज्य के सेवीवर्ग, जिनके वेतनमान/देत्तन संरचना का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) वित्त विभाग के संकल्प संख्या 217/वि. दिनांक 18.01.2017 द्वारा दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से किया गया है, उन्हें दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से वेतन का 58% (अन्ठावन प्रतिशत) महँगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है.
★ दिनांक 01.01.2016 से पुनरीक्षित/प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जुलाई, 2025 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। राज्य के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों, जिनके मूल पेंशन का पुनरीक्षण (सप्तम वेतन पुनरीक्षण) वित्त विभाग के संकल्प संख्या 218/ वि. दिनांक 18.01.2017 द्वारा दिनांक 01.01.2016 के प्रभाव से किया गया है, उन्हें दिनांक 01.07.2025 के प्रभाव से मूल पेंशन का 58% (अन्ठावन प्रतिशत) महँगाई राहत स्वीकृत किया गया है.
★ नगरपालिका निर्वाचन (आम) में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारण हेतु डेडिकेटेड कमीशन (पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखण्ड) से प्राप्त अनुशंसा एवं पिछड़े वर्गों के आरक्षण का प्रतिशतता निर्धारण तथा झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के 480 सरकारी माध्यमिक/उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के अधिष्ठापन की स्वीकृति दी.
★ 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में आपदा प्रबंधन प्रभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य आपदा शमन निधि अंतर्गत के लिए विमुक्त केन्द्रांश 125,20,00,000 रुपये संगत राज्यांश – 41,60,00,000 रुपये कुल- 166,80,00,000 रुपये की राशि झारखण्ड वित्तीर्य वर्ष आकस्मिकता निधि से प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ रजिस्टर्ड पोस्ट का स्पीड पोस्ट में विलय के आलोक में कोड ऑफ सिविल प्रोसिड्यूर 1908 की धारा 122 एव धारा 126 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कोड ऑफ सिविल प्रोसिड्यूर, 1908 की रजिस्टर्ड पोस्ट संबंधी उल्लेखों को उपयुक्त रूप से स्पीड पोस्ट की शब्दावली से प्रतिस्थापित करने संबंधी आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ स्टेट आफ आर्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के निमित राजकीय महिला पोलिटेकनिक, जमशेदपुर में नये भवन के निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित प्राक्कलित राशि 55,14,15,000 रुपये (पचपन करोड़ चौदह लाख पन्द्रह हजार रुपये) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ गोड्डा जिला अंतर्गत तरडीहा बराज योजना के लिए 3165.95 लाख रुपये (रूपये इक्कत्तीस करोड़ पैसठ लाख पंचान्वे हजार) मात्र के पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची एवं उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दाखिल विभिन्न विभागीय वादों में सरकार का पक्ष रखने/ रखे जाने के निमित संभावित कुल व्यय 2,00,00,000 रुपये (दो करोड़ रूपये) मात्र झारखण्ड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के सभी थानों में विधि व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने हेतु 628 अदद् चार पहिया वाहन एवं 849 अदद् दो पहिया वाहन के क्रय हेतु झारखण्ड आकस्मिकता निधि से 78,50,00,000 रुपये (अठहत्तर करोड़ पचास लाख रूपये) मात्र की राशि अग्रिम के रूप में स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड, राँची में चौथे एसएएएफ, सीनियर एथलेकिट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन हेतु खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड एवं एथलेटिक्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) के मध्य एमओयू की स्वीकृति दी गई.
★ पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सांरण्डा वन अभ्यारण क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष जवाब दाखिल किया जाना है. चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि सारंडा वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विरासत सहित अन्य दिनचर्या से संबंधित पहलुओं पर किसी प्रकार का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. सारंडा वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नही हो. वन अधिनियम कानून के तहत उनके जल, जंगल, जमीन की रक्षा होती रहे। किसी भी हाल में वहां निवास करने वाले लोग विस्थापित नही हो तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलता रहे. वे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पूर्व की भांति अपना सामान्य जीवन व्यतीत करें.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur congress : कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता21 नवम्बर 2026
  • jharkhand Rajya Sabha Election- राज्यसभा चुनाव महासंग्राम 18 को, एनडीए विधायक रेडिशन ब्लू व महागठबंधन विधायक बीएनआर में जुटे, रणनीति तैयार17 जून 2026
  • jharkhand court हेमंत सोरेन को अदालत से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज8 जून 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: चुनावझारखंड समाचाररांची समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार
खबर

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

नवम्बर 26, 2026
Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Next Post

Jamshedpur theft - साकची में ग्राहक बनकर शातिर चोर पहुंचा ज्वेलरी शोरूम, डेढ़ लाख का सोने का चेन उड़ाया, देखिए - video

Jamshedpur mgm hospital - एमजीएम अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी पर भड़के, अस्पताल में जल्द होगा सेंट्रल पैथोलॉजी की स्थापना

Jamshedpur accident : बिस्टुपुर में डिवाइडर से ट्रेलर टकराई, लगा जाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Friday 27th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 27 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 27th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 27 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 27, 2026

मेष राशिदोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। दोस्तों की मदद से...

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित चूना शाह कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां...

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के लायाडीह स्थित बंद पत्थर खदान से 14 वर्षीया किशोरी कनकलता मुर्मू का शव बरामद...

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया : गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सत्पथी अपनी टीम के साथ चाकुलिया रेलवे...

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव के पास निर्मित पार्क का उद्घाटन 28 नवंबर को सीएम...

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : संविधान गौरव दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को...

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव...

tata steel power system jdc : टाटा स्टील पावर सिस्टम के जेडीसी में कई मुद्दों पर चर्चा, आपसी सहयोग से कंपनी को आगे ले जाने का संकल्प

tata steel power system jdc : टाटा स्टील पावर सिस्टम के जेडीसी में कई मुद्दों पर चर्चा, आपसी सहयोग से कंपनी को आगे ले जाने का संकल्प

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 26, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के पावर सिस्टम का वार्षिक जेडीसी आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft : मानगो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 13-14 लाख के नकद और गहने लेकर फरार

Jamsheedpur rural parents killed 14 years old daughter : कमलपुर के लायाडीह निवासी कनकलता की माता-पिता ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार, शव को बंद पत्थर खदान में फेंक दिया था, पुलिस ने किशोरी का शव बरामद होने के मामले का किया खुलासा

Jamshedpur rural railway officers inspect chakulia station : रेल अधिकारियों ने किया चाकुलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, भाजपा नेता ने रेलवे की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Jamshedpur rural eco diversity park inauguration : चाकुलिया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का 28 को होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

Jamshedpur samvidhan gourav divas : स्वदेशी जागरण मंच ने संविधान गौरव दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, संविधान के निर्माण एवं महत्व पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News