रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में जख्मी चक्रधरपुर के ओटार पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव निवासी दो युवकों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. दोनों विगत दिनों अपनी केटीएम बाइक से घाघरा से कराइकेला जाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण गिरने से घाघरा निवासी रूप सिंह पाड़िया (23) एवं विष्णु पाड़िया बुरी तरह जख्मी हो गए थे. दोनों को घायलावस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. किन्तु चिकित्सकों की कोशिश के बावजूद दोनों ने दम तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं, पोस्टमॉर्टम के पश्चात उनके शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे. घटना की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम एवं झामुमो नेता दिनेश जेना अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है.











