आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने सोमवार को खरकाई पुल पर चेकिंग के दौरान एक ब्राउन शुगर तस्कर को धर दबोचा. पकड़ाये तस्कर को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम फिरदौस अंसारी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से 5.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब बीस हजार रूपये आंका जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड का रहने वाला है. पुलिस की मौजूदगी देखकर युवक जेपी उद्यान की ओर भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए एसआइ जयराज कुमार सोनी ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.











