जमशेदपुर : जमशेदपुर में फिर चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट स्थित सद्भावना संजय मार्केट का है, जहां से चोरों ने बाजार का कार्यालय का ताला तोड़कर 30 हजार नगद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिया. कार्यालय भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह सद्भावना संजय मार्केट के अध्यक्ष अप्पा राव का बताया जा रहा है. इस मामले में अप्पा राव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह दुकान बंद कर एक घंटा वह सद्भावना संजय मार्केट के कार्यालय में बिताते है, जहां वह एक घंटा समाचार सुनने के बाद घर लौटते है. बीती रात भी उन्होंने ऐसा ही किया. (नीचे भी पढ़ें)

दुकान बंद करने के बाद कार्यालय पहुंचे और वहां की अलमारी में 30 हजार लेन देन के पैसे रखे और घर चले गये. शुक्रवार सुबह बाजार का एक युवक लल्लू ने उन्हें फोन कर कार्यालय का ताला टूटे होने की जानकारी दी. वे कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां का ताला टूटा हुआ है और अलमारी के रखे 30 हजार नगद राशि भी गायब है. इसके साथ ही कुछ जरूरी कागजात भी गायब किये गये है. फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.














