जमशेदपुर : डोरकासाई जेवियर पब्लिक स्कूल में “जनजाति गौरव दिवस” बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा परिचर्चा और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत के महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन के प्रेरणादायी संबोधन से हुई, जिसमें विद्यालय के सारे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों को बताया कि बिरसा मुंडा न केवल अंग्रेजों के अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया बल्कि जनजातीय समाज को अपनी संस्कृति परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरुक किया. निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 और 7 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शब्द रुपी मोतियों की माला पिरोकर निबंध लिखा.














