जमशेदपुर : झारखंड के परिवहन मंत्री और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ के खिलाफ स्थानीय लोगों ने ही मुहिम चला दी है. उनके विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में दीपक बिरुआ के लापता होने का पोस्टर चस्पा कर दिया है. यहीं नहीं स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ मोरचा खोलते हुए उनके लापता होने की जानकारी दी है. लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम चलायी है कि लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरन लापता हो गए तो इडी परेशान हो गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
गनीमत है कि परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ को इडी नहीं उनके क्षेत्र की जनता ढूंढ रही है. वोट लेकर गायब होगें तो पब्लिक तो खोजबे न करेगा जी. इस तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर जारी किये गये है. बताया जाता है कि घाटशिला उपचुनाव में दीपक बिरुआ ही कमान संभाल रहे है. इस कारण वे अपने ही विधानसभा क्षेत्र में गायब हो गये है. लोगों ने उनके खिलाफ मुहिम चला दी है.














