जमशेदपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी), केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना (स्प्री-2025) एवं एमनेस्टी स्कीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित हो रहा उक्त कार्यक्रम शनिवार, 8 नवम्बर,25 को सायं 4:00 बजे से बिष्टुपुर चैंबर भवन में आयोजित होगा. इस आयोजन में ईएसआइसी रांची के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, उप निदेशक शशि शेखर एवं आदित्यपुर ईएसआइसी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ पीके सिंह उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को ईएसआइसी की विशेष पंजीकरण योजना, स्प्री–2025 तथा एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत लंबित मामलों के समाधान के अवसरों के प्रति जागरूक करना है. यह एक संवादात्मक सत्र होगा जिसमें उपस्थित अधिकारी प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे. कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सभी उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है.













