जमशेदपुर : टाटा स्टील की बोर्ड मीटिंग का शिड्यूल जारी कर दिया गया है. कंपनी की ओर से एनएसइ और बीएसइ को इसकी जानकारी साझा की गयी है, जिसमें बताया गया है कि बोर्ड मीटिंग 13 नवंबर को होगी. दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. पहले यह तय था कि 12 नवंबर को ही बोर्ड मीटिंग होगी, लेकिन इसका सरकुलर जारी किया गया, जिसमें तय किया गया कि 13 नवंबर को यह मीटिंग होगी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-206 के दूसरी तिमाही यानी पहले छहमाही (अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक और जुलाई से सितंबर 2025 तक) का वित्तीय परिणाम जारी किया जायेगा. इसको लेकर डिस्कसन भी होगी. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-2026 के 30 सितंबर को समाप्त हुए दूसरे तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया जायेगा. बदले हुए हालात के बीच कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आहूत की गयी है, जिसमें कंपनी के कारोबारी स्थिति पर चर्चा की जायेगी.



