जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल की ओर से सोमवार को अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया. जे सुभाष एंड के चार्टड एकाउन्टेट फर्म के पार्टनर सीए अनिल अग्रवाल को हाल ही में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज का कोषाध्यक्ष चुना गया है. चर्च स्कूल, बेल्डीह के सचिव अविनाश दास एवं वाइस प्रिंसिपल एस्तर मोहंती द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया. मौके पर अनिल अग्रवाल ने वर्तमान लेखा प्रणाली के तहत खाता बही प्रबंधन पर वहां पर मौजूद सबों का मार्गदर्शन किया. सरवन दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया.




