मुंबई : बॉलिवुड अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर झूठी निकली है. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कहा है कि यह बेहद अफसोस जनक है कि इस तरह की गलत रिपोर्ट दिया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)

उन्होंने लिखा है कि ‘जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं हैं. जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते है, जिसमें इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहे है. यह बेहद अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना है. प्लीज परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का पूरा सम्मान करें. (नीचे भी पढे़ं)

धमेंद्र की बेटी ईशा ने भी अफवाह बताया – ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी किया था, जिसमें स्पष्ट किया गया कि धमेंद्र स्थिर है और ठीक हो रहे है. उन्होंने लिखा था मीडिया ओवरड्राइव में है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता स्टेबल है और ठीक हो रहे है, हम सभी से रिक्वेस्ट करते है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यावाद. (नीचे भी पढे़ं)
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर शोक जताया था. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली.




