जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत भोला बगान के समीप नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गयी है. थाना प्रभारी ने शुरुआती जांच में उसे आत्महत्या बताया है. वही उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या यह जांच का विषय है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस उसकी पहचान जानने के लिए आस-पास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कुछ पता चल सके. फिलहाल शव को कब्जे में करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा.




