चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने चाईबासा के सदर थाना के बड़ा नीमडीह से अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी करते महिला को गिरफ्तार किया है. वहीं उसके पास से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है. वह सदर के नीमडीह में जेनरल स्टोर दुकाम में करती थी. गिरफ्तार में आयी महिला तस्कर का नाम संगीता तिवारी (50) है. वहीं उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. चाईबासा सदर के एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान चाईबासा डीएसपी को गुप्त सूचना मिली की महिला के द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. उन्होंने टीम का गठन किया और छापेमारी की और रंगे हाथों महिला तस्कर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.














