जमशेदपुर : बिहार के शिवहर से सांसद और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद की बड़ी बहन पूनम सिंह (69) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह निधन हो गया. उन्होंने जमशेदपुर के मानगो आशियाना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. स्वर्गीय पूनम सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र अभिषेक सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. (नीचे भी पढ़े)
वे अपने पीछे दो पुत्र अभिषेक सिंह, अभिजीत सिंह और एक पुत्री अंजुमन सिंह छोड़ गई हैं. उनके पति अरविंद सिंह (जो केबुल कंपनी में वरीय अधिकारी थे) का निधन पहले ही हो चुका है. पूनम सिंह पूर्व में केबुल टाउन में रहती थीं और वर्तमान में मानगो आशियाना में निवास कर रही थीं. निधन की सूचना मिलते ही जदयू के प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, टाटा मोटर्स यूनियन के कमेटी मेंबर यशवंत सिंह, सूरज ठाकुर, मनोज सिंह समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सांसद लवली आनंद जल्द ही जमशेदपुर आएंगी.



