• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur new fabricated hospital sickel cell lab inaugurated : जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक फेब्रिकेटेड अस्पताल तथा सिकल सेल अनिमिया लैब का स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया उदघाटन, टाटा स्टील के सहयोग से बना है अस्पताल का लैब, यह है खासियत

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल में 100 बेड वाले आधुनिक फैब्रिकेटेड अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल अनिमिया लैब का उदघाटन राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया. इस अवसर पर कार्यक्रम में टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम, पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के सौरभ राय व अन्य गणमान्य शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह केवल एक अवसंरचना का विस्तार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. जिला अस्पतालों को इतना ससक्त बना देंगे की आगे रेफरल की आवश्यकता नहीं के बराबर हो जाएगी. राज्य सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा-सुलभ सुरक्षित और समय पर मिले. यह अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप निर्मित किया गया है. इसमें प्रशिक्षित डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों को लगाया जाएगा जो यह सुनिश्चित करेंगे की यहां भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. (नीचे भी पढ़े)

पूरे कोल्हान में सिकल सेल जांच के लिए कोई भी सरकारी लैब नहीं था, आज टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से सदर अस्पताल खासमहल में विधिवत रूप से उदघाटन किया जा रहा है, जिससे पूरे कोल्हान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा. सदर अस्पताल खासमहल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना है और इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे है. कार्यक्रम में विधायकगण ने भी अस्पताल के सफल संचालन, चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायें तथा अन्य विषयों पर बहुमूल्य विचार रखे.(नीचे भी पढ़े)


सदर अस्पताल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 13 लाख 90 हजार 546 आभा कार्ड बनाए जा चुके है. अस्पताल में आए हुए मरीजों को उच्च कोटि का डिजिटल स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करने के लिए और उनके स्वास्थ्य के रिकार्ड को डिजिटली संरक्षित करने हेतु ई हॉस्पीटल सेवा के माध्यम से सदर अस्पताल खासमहल, अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानगो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ में स्कैन एण्ड शेयर और डिजिटल पर्ची सेवा दी जा रही है. आने वाले समय में सारी सेवाएं पेपर लेस करने की योजना है जिससे पेपर बचेगा और पर्यावरण को होन वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा. (नीचे भी पढ़े)

पूर्वी सिंहभूम जिले में 9 लाख 54 हजार 894 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है. सिकल सेल अनिमिया कैम्पेन के तहत 81 हजार 650 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 26 रोगियों की पहचान की गई है और उनका इलाज किया जा चुका है. सदर अस्पताल, खासमहल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) जो 6 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 193 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. सदर अस्पताल खासमहल के डाइलिसिस यूनिट वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 835 मरीजों का डाइलिसिस किया जा चुका है. सदर अस्पताल खासमहल के एसएनसीयू जो 12 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 344 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. 12 से 28 नवंबर तक विशेष रक्त दान शिविर अभियान के तहत कुल 3093 यूनिट रक्त संग्रह किया है जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं. उल्लास कार्यक्रम के तहत 764 मिर्गी के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका इलाज कराया जा रहा है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में बंचिंग को लेकर चल रही चर्चा, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र ने उठाये सवाल, सौंपी रिपोर्ट, कहा – बंचिंग डिजाइन का परिणाम, डी-बंचिंग क्यों बने नुकसान का कारण?
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision bunching issue : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन में बंचिंग को लेकर चल रही चर्चा, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र ने उठाये सवाल, सौंपी रिपोर्ट, कहा – बंचिंग डिजाइन का परिणाम, डी-बंचिंग क्यों बने नुकसान का कारण?

August 29, 2026
Jamshedpur ranchi nh accident : जमशेदपुर से रांची जाने वाले हाइवे पर हादसा, दो मजदूर की मौत, तीन घायल
खबर

Jamshedpur ranchi nh accident : जमशेदपुर से रांची जाने वाले हाइवे पर हादसा, दो मजदूर की मौत, तीन घायल

August 29, 2026
Jharkhand ex cm arjun munda : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम सिंहभूम में ट्रिपल मर्डर के बाद बचे हुए परिजनों से की मुलाकात, एसपी को कहा – सुरक्षा प्रदान करें पुलिस, देखिये – video
खबर

Jharkhand ex cm arjun munda : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम सिंहभूम में ट्रिपल मर्डर के बाद बचे हुए परिजनों से की मुलाकात, एसपी को कहा – सुरक्षा प्रदान करें पुलिस, देखिये – video

August 29, 2026
Next Post

Jamshedpur murder : मानगो से चार दिन से गायब युवक की मिली लाश, तीन साथियों ने मारकर नदी में फेका था, तीनो हिरासत में

Indian navy day - भारतीय नौसेना दिवस आज, ऑपरेशन ट्राइडेंट ने बदल दी पहचान, जानें इस ऑपरेशन को जमशेदपुर के पूर्व नौसैनिक कैसे करते है याद

Jamshedpur drivers protest - बर्मामाइंस गेट के पार्किंग से ड्राइवरों से लिए जा रहे कैश में पैसे, लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने किया विरोध, गेट जाम कर वाहनों के प्रवेश पर रोक, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News