रांची / जमशेदपुर : झारखंड में पिछले 24 घंटे में तेजी से तापमान में गिरावट हुई है. बुधवार को सबसे सर्द रात गुमला जिले का रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी है. (नीचे भी पढ़ें)
जानें झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला — अधिकतम — न्यूनतम तापमान
रांची – 25.0 डिग्री सेल्सियस – 10.8 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 28.2 डिग्री सेल्सियस – 11.8 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 28.0 डिग्री सेल्सियस – 8.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 23.1 डिग्री सेल्सियस – 9.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 29.4 डिग्री सेल्सियस – 12.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 26.4 डिग्री सेल्सियस – 11.1 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 25.5 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 11.2 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 25.1 डिग्री सेल्सियस – 5.9 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 24.7 डिग्री सेल्सियस – 8.8 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 25.9 डिग्री सेल्सियस – 8.0 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 21.0 डिग्री सेल्सियस – 9.8 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 25.2 डिग्री सेल्सियस – 11.7 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 27.1 डिग्री सेल्सियस – 11.7 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 11.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 26.4 डिग्री सेल्सियस – 10.9 डिग्री सेल्सियस.



