जमशेदपुर : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की सौतेली मां और टाटा संस के वर्तमान चेयरमैन नोएल टाटा की अपनी मां सिमोन दुनोयर टाटा का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 95 साल की थी. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली. सिमोन टाटा लैकमे ब्रांड की जननी है. वह को-फाउंडर रही है. सिमोन टाटा को इंडिया की कॉस्मेटिक जरिना कहा जाता है. भारतीय महिलाओं की स्किन और बालों के केयर और दिक्कतों को दूर करने के लिए लैक्मे के माध्यम से नये प्रोडक्ट लाये. सिमोन टाटा का जन्म स्विटजरलैंड के जेनेवा में हुआ था. वो भारत में 1953 में घुमने आयी थी और टाटा समूह के उस वक्त के चेयरमैन जेआरडी टाटा के सौतेले भाई नवल एच टाटा से 1955 में शादी कर ली थी. (नीचे भी पढ़ें)
नवल टाटा की पहली पत्नी सूनी कॉमिस्सैरिएट से दो बेटे हुए, जिनमें रतन टाटा और जिमी टाटा थे. दूसरी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे नोएल टाटा हुए, जो अभी टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के चेयरमैन है. सिमोन टाटा ने दोनों ही परिवार को एकजुट रखा. 1960 में वे टाटा समूह से जुड़ी थी. वे टाटा ऑयल मिल्स कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी लैकमे की बोर्ड में शामिल हुई. उस वक्त लैकमे छोटी कंपनी थी, जो हमाम, ओके और मोदी सोप्स जैसे प्रोडक्ट बनाती थी. 1982 में वे लैकमे की चेयरपर्सन बनी. 1996 में लैकमे और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का ज्वाइंट वेंचर बनाया गया, जिसके बाद लैकमे यूनिलीवर लिमिटेड हो गया. 1998 में लैकमे ने अपना 50 फीसदी शेयर 200 करोड़ रुपये में हिंदुस्तान यूनीलीवर को बेच दिया.



