चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के मुढाल गांव में 100 बेड वाले छात्रावास निर्माण और कुचियाशोली पंचायत के पांड्राशोली गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने योजनाओं की अनुशंसा की थी जिसकी स्वीकृति मिलने पर आज शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि आज ग्रामीणों की मांग पूर्ण हुआ है. ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्व गुणवत्ता के साथ कार्य कराएं. इस मौके पर शिवचरण हांसदा,साहेबराम मांडी,निर्मल महतो,जिला परिषद सदस्य रायदे हांसदा,सुनाराम हांसदा, जगन्नाथ महतो,पार्थो महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















