जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश शर्मा लिप्पू ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्हें हर जगह उत्साहपूर्ण समर्थन मिला. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं नाराज़गी जताते हुए कहा कि घाटशिला में मतदान केंद्र न होना ग्रामीण मतदाताओं के साथ अन्याय बताया एवं घाटशिला में मतदान केंद्र सुनिश्चित करने की मांग की. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने समाज के विकास के लिए कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत बताई, जिनमें युवाओं की उच्च शिक्षा व छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य व चिकित्सा सहायता, परिवहन सुविधाओं में सुधार सहित अन्य जन कल्याणकारी सुविधाएं शामिल थीं. (नीचे भी पढ़ें)

सुरेश शर्मा लिप्पू ने कहा कि सभी को मतदान का अधिकार है. ग्रामीण मतदाताओं की आवाज़ अब अनसुनी नहीं होगी.” उन्होंने कहा कि विकास केवल शहरों के लिए नहीं, समाज के हर कोने तक पहुंचना चाहिए. शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सभी का अधिकार है. उन्होंने कहा कि समाज ने भरोसा दिया है, अब सेवा उनकी ज़िम्मेदारी है और वे दिल से सेवा करेँगे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भागीदारी रही, जिनमें जादूगोड़ा के डॉ सुशील अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सज्जन खेमका, योगेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, चाकुलिया के राजेश लोढा, रामावतार बाकरेवाल, बिल्लू सुरेखा, माधव रुंगटा, विकास अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संजय लोढा, विशाल लोढा, भार्गव लोढा, गौरव लोढा, राजेश बाकरेवाल, चिन्मय शर्मा, अमित शर्मा, पप्पू लोढा, दुर्गा लोधा, गणेश रुंगटा, आलोक लोधा, विवेकानंद लोधा, घाटशिला के सुनील जैन, प्रवीण जैन, आनंद अग्रवाल, आनंद गोयल, रामावतार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शिव रतन अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, विकास आणंद, प्रवीण अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुशील बंसल, अनूप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुंदरनगर के अरुण बाकरेवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, भीमसेन शर्मा, दिनेश शाह, आलोक टाटिया, विष्णु अग्रवाल, हेमंत दीक्षित, अजय धानुका, अभिषेक अग्रवाल, विजय मित्तल, संजय काब्रा, सीताराम शर्मा,विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल,पिंकी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शिवपाल चौधरी, नरेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित कई सम्मानित सदस्य शामिल रहे. आज चुनाव प्रचार में सुरेश शर्मा लिप्पू के साथ जमशेदपुर से विजय आनंद मूनका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, उमेश खिरवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, दीपक चेतानी, मोहित मूनका, अमित अग्रवाल मोनू, अश्विनी कुमार अग्रवाल शामिल रहे.



