जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज का जन्मदिन मनाया गया. मंगलवार को आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. टाटा वर्कर्स यूनियन के बैठक कक्ष में आयोजित जन्मदिन समारोह में यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा विभिन्न संगठन के लोगों ने उनको बधाई दी. युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज को जन्मदिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में केक काटकर फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य तरीके से धूमधाम से मनाया.



