जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर के उलीडीह थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर के मानगो रिपीट कॉलोनी में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की. बैठक में जदयू प्रदेश एवं जिला संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में आगामी मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव तथा रणनीतियां साझा कीं. यह निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में संगठन का विस्तार तेज़ गति से किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को वार्डवार संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. (नीचे भी पढे़ं)
बैठक में यह भी तय किया गया कि जदयू मानगो नगर निगम चुनाव में पूरे दमखम और मज़बूती के साथ मैदान में उतरेगा. बैठक में मुख्य रूप से निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील महतो, मनोज ओझा, अभिनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास साहनी, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, प्रतिभा सिंह, आनंद पांडे, संजय सिंह, संगीता शर्मा, योगेंद्र कुमार साहू और सागर दत्ता उपस्थित थे.



