चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को एसडब्लूएम 2026 के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों के उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में सभी वार्ड पार्षद को कार्यशाला आयोजित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 नियमों के विषय मे अवगत कराया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, नगर उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद संजय घोष, मलय रूही दास, मोहम्मद नजमुद्दीन, मौसमी मल्लिक, शतदल महतो, गोपाल दास, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, तमाल कांत महाकुड ,कनीय अभियंता मीता राय, रोहित लकड़ा अनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.







