बहरागोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू,पंचायत समिति सदस्य शुभ्रा रानी महापात्र, स्वयंसेवक रहीन बास्के, अपर्णा जाना, शिव शंकर भोल, संतोष साहा, जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविकाएं, जेएसएलपीएस की दीदियां एवं ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया.







