जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ का वनभोज 26 जनवरी सोमवार को दोमुहानी नदी तट स्थित सापड़ा में आयोजित होगी. यह निर्णय उपकार संघ की एक बैठक में हुआ. बैठक की अध्यक्षता उपकार संघ के सलाहकार बलराम वर्मा ने किया. बैठक में उपकार संघ के शारदीय नवरात्र जवारा पूजा का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसकी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से होगा. उसके बाद वनभोज के दिन होने वाले बैठक में आगामी चैत्र नवरात्र पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष कमेटी उपकार संघ का रक्तदान शिविर का आयोजन उपकार संघ मंदिर प्रांगण में 23 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है. इस रक्तदान शिविर में सभी से निवेदन है कि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और रक्तदान के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं. 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा ) का कार्यक्रम उपकार संघ मंदिर प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगी. फिर मंदिर प्रांगण में संध्या 7:30 बजे से फाग का आयोजन किया जाएगा.















