जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर 2 में एक विवाहिता सलोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका विवाह 2022 में उमंग मुखी से हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्मार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को उसके पति उमंग मुखी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है. आपको बता दे कि घटना के बाद महिला का पति फरार चल रहा है और केवल यहीं नहीं उसके ससुराल पक्ष के लोग भी फरार है. परिजनों ने बताया कि सलोनी शादी के बाद से ही अक्सर गुमसुम और मानसिक रूप से परेशान रहती थी. (नीचे भी पढ़ें)
हाल के कई महीनों से वह अपनी बड़ी बहन के घर पर ही रह रही थी. परिजनों के अनुसार बीती रात सलोनी खाना खाकर सोने चली गयी और सुबह जब घरवाले उसके कमरे में गये तो वह पंखे से झूलती मिली. वहीं उसका पति और ससुराल वाले गायब है, जिससे यह मामला और गहरा और संदिग्ध प्रतीक हो रहा है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.















