शार्प भारत डेस्क : आपने कभी ना कभी पान तो जरूर ही खाया होगा. वहीं बनारस का पान विश्व में प्रसिद्ध है. लेकिन क्या आपको पता है एक पान के पत्तों को कितना गुणकारी माना गया है. दरअसल पान सिर्फ एक अच्छा माउथ फ्रेशनर ही नहीं है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद भी है. इसका काढ़ा बनाकर भी पीना बेहद फायदेमंद होता है. पान के पत्तों को बासी मुंह खाना और अच्छा माना जाता है. परंतु उसमें चूना, कत्था या सुपारी का इस्तेमाल नहीं करना है. वहीं काढ़ा बनाने के लिए एक बरतन में एक गिलास पानी लें. उसमें दो से तीन पान के पत्ते डाल दें. फिर पानी को उबलने के लिए रख दें और तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाये. अब उसे छान ले और गर्मा गर्म पीये. (नीचे भी पढे़ं)

पाचन तंत्र से लेकर शुगर लेवर करें कंट्रोल-
पाचन तंत्र : पान के पत्ते का सेवन आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में बहुत मददगार साबित होता है. जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में भारीपन या गैस जैसी समस्या रहती है, उनके लिए पान का पत्ता एक नेचुरल और असरदार इलाज साबित हो सकता है. इसके साथ ही यह पेट की समस्याओं को कम कर, आराम पहुंचाता है और ब्लोटिंग की तकलीफ से छुटकारा दिलाता है.
सर्दी और खांसी : पान का पत्ता सर्दी, खांसी और दूसरी सांस संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो पान के पत्ते को घी या सरसों के तेल के साथ गर्म करके अपने सीने पर लगाने से कंजेशन कम होता है और सांस लेना आसान हो जाता है. यह एक सरल और प्राकृतिक घरेलू उपचार है जो जल्दी आराम देता है.
मुंह और दांतों की सेहत : पान के पत्ते ओरल हेल्थ के लिए भी बेहद उपयोगी होते हैं. ये मुंह की बदबू को कम करने के साथ-साथ मुँह के अंदर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी खत्म करता है. इसका रोजाना इस्तेमाल आपके मसूड़ों को मजबूत करने के साथ ही दांतों को हेल्दी रखने में मदद करता है. पुराने समय में पान के पत्तों को प्राकृतिक टूथपेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था.
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद : यह काढ़ा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके पत्तों को नियमित रूप से पीने से शुगर लेवल मेंटेन रहता है. इसके पत्तों में एटीऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटीज गुणों से भरपूर होता है.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगार : हमारे शरीर में यूजेनॉल हाई लिपिड की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. पान का पत्ता यूजेनॉल हाई लिपिड के लेवल को कम करने का काम करता है. पान के पत्तों का काढ़ा बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन करने में काफी मददगार होता है. (नीचे भी पढे़ं)
नोट : पान के पत्तों पर दी गयी जानकारी सामान्य जानकारी है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. शार्प भारत इसकी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.















