बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल में स्थित ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गोहलामुडा गांव में एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ, जिसमें सांसद निधि से निर्मित क्लब भवन का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो के निजी सचिव यशवंत महतो, पूर्वांचल के भाजपा नेता चुनु माहली, ग्राम प्रधान नील कमल प्रधान और ग्रामीणों ने भाग लिया और विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ कर इसका शुभारंभ किया. (नीचे भी पढ़े)
क्लब भवन के निर्माण से गोहलामुडा गांव के लोगों को एक नया सामुदायिक केंद्र मिलेगा, जहां वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का आयोजन कर सकेंगे. सांसद निधि से निर्मित इस परियोजना के लिए स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव यशवंत महतो, पूर्वांचल के भाजपा नेता चुनु माहली, नील कमल प्रधान, पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष विभाष दास, निर्मल मुर्मू, गौतम नायक, बबलु प्रधान, चिनमय नायक,राकेश दास, देबू महापात्र, भवानी शंकर महापात्र ,सूर्य नारायण महापात्र, अनु राणा, दिलीप बैंड, पलटू प्रधान, खुशी लाल महाकुड,दामा महतो ,भोला पैड़ा, नाथु करण, बबलू पैड़ा समेत अन्य उपस्थित थे.















