जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस की हिरासत में जीत महतो नामक युवक की हुई मौत के मामले में जमशेदपुर के रूरल एसपी ऋषभ गर्ग सामने आए हैं. रूरल एसपी ने बताया है कि इस घटना में किसी तरह का भी पुलिस का अत्याचार नहीं है. पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले को भी उन्होंने गलत ठहराया है. उन्होंने बताया कि यह सही है की जीत महतो को थाना पर पूछताछ के लिए लाया गया था लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी. उनको एमजीएम अस्पताल तक खुद एमजीएम थाना की पुलिस पहुंचाई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस हिरासत में किसी तरह की मारपीट या किसी तरह का यात्रा देने की बात से उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया है.















