जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत थीम पार्क के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से हमला कर मोहम्मद सोहेल नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. इस घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.मृतक मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों ने अचानक चापड़ से हमला कर दिया, जिससे सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)

इस घटना में बाबू फ्लैट के समीप रहने वाला एक अन्य युवक भी हमले का शिकार हुआ, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.















