जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में रविवार से नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ. पहला दिन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ.वृंदावन से पधारें घनश्याम कृपालु महाराज के शिष्य शिव नारायण दास द्वारा कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन से किया गया. (नीचे भी पढ़े)

पहले दिन कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, उनके आदर्श जीवन मूल्यों तथा सत्य, धर्म और कर्तव्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कथा के दौरान भजन-कीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.श्री राम कथा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है















