जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को स्थित टेल्को वर्कर्स यूनियन ऑफिस के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. (नीचे भी पढ़े)
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई. आग लगने के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. बताया जा रहा है कि कार रवि शर्मा की है, जो नामदा बस्ती के निवासी हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है.















