देवघर : स्थानीय केसरवानी आश्रम में रविवार को केसरवानी समाज के बच्चों और युवाओं में अपूर्व उत्साह दिखा. आश्रम परिसर में आयोजित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस आयोजन की सफलता में बैजनाथधाम केसरवानी महिला सभा, तरुण सभा और जिला सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में रंगोली और मेहंदी में बालिकाओं ने अपनी कलात्मकता दिखाई, जबकि ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को जीवंत रूप दिया।. निबंध लेखन में भी समाज और संस्कृति जैसे विषयों पर बच्चों ने अपने गहरे और प्रेरणादायक विचार साझा किए. (नीचे भी पढ़ें)

केसरवानी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के कौशल को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है. कार्यक्रम में बच्चों की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया. इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक केसरी महामंत्री रीतेश केसरी,अरुण केसरी,विक्रम केसरी,अजीत केसरी,नित्यानंद केसरी,डोली केसरी,गौरी शंकर केसरी,लोकनाथ केसरी, अनिल केसरी,रूपेश केसरी,मनीष केसरी, मुकेश केसरी,मोनू केसरी,अमित केसरी,राजू केसरी,मनी केसरी,पिंटू केसरी,विनीत केसरी, राजू केसरी,मोनू केसरी,विक्रम केसरी,मनोज केसरी,राजीव केसरी,नरेश केसरी,संतोष केसरी,प्रेमनाथ केसरी,सोनू केसरी,तरुण सभा अध्यक्ष राहुल कश्यप,गौरव केसरी नीरज केसरी उनकी पूरी टीम ने अतुलनीय सहयोग किया. वहीं महिला सभा के अध्यक्ष नीतू केसरी,सोनी केसरी,श्वेता केसरी, नेहा संदीप केसरी आदि ने सहयोग किया.















