गालूडीह: गालूडीह थाना परिसर में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीआई सुरेश राम, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश और एसआई अजय बागे उपस्थित रहे. इस दौरान एक आवेदन आया, जिसका समाधान किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि भूमि संबंधित विवादों के समाधान के लिए प्रत्येक गुरुवार को थाना परिसर में शिविर का आयोजन किया जाता है. जहां पर लोग अपनी समस्या संबंधित आवेदन देकर समाधान करा सकते है.




