जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दस जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुई. अधिकारियों के अनुसार, बुलेटप्रूफ सेना का वाहन 17 जवानों को लेकर एक उच्च हिमालयी पोस्ट की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी.(नीचे भी पढ़े)
हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान चार जवानों को मृत पाया गया, जबकि नौ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया. बाद में और छह जवानों की मौत हो गई.अन्य घायल जवानों का इलाज स्थानीय सैन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इलाके में सड़क संकरी और घुमावदार होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है.



