पटमदा: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम में दो बाइकों की टक्कर में इलाज के दौरान घायल युवक ने एमजीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बोड़ाम थाना क्षेत्र के बोंटा गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ बाबूलाल के रुप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

परिजनों ने बताया कि गुरुवार (23 अक्टूबर) को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा में मुख्य सड़क पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें घटनास्थल पर ही चुड़दा गांव निवासी गणेश कर्मकार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक महिला रानी कर्मकार समेत 3 लोग घायल हो गए थे.





