जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में एक मजदूर ने पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया. इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दर्दनाक घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में हुई. मृतक की पहचान संजय सिंह (45) के रुप में हुई है. घटना गुरुवार रात की थी. पत्नी से विवाद के बाद संजय घर से बाहर निकला और पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया. आसपास के लोगों और परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की परंतु वह काफी जल चुका था. आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई. वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

कंबल और पानी से बुझाई आग : प्राप्त जानकारी अनुसार, संजय पेंट -पुट्टी का काम करता था और वह नशे का भी आदी था. गुरुवार रात भी वह नशे में घर लौटा. उसे नशे में देख पत्नी के साथ विवाद हुआ. विवाद बढ़ गया और संजय रोष में घर से निकल गया. वहीं उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. शोर होने पर आसपास के लोग घर से निकले तो उसे जलते हुए देखा. फिर लोगों ने पानी और कंबल की मदद से आग बुधाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत : गंभीर हालत में गुरुवार रात ही उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने अनुसार वह 70 फीसदी तक जल चुका था. संजय के दो बच्चे है. वह घर का इकलौता काम करना वाला था. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.





