जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को बसंत पंचमी धूम धाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर में छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. ज्ञान की देवी मां सरस्वती की बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हजारों की हजारों की संख्या में छात्राओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर पूजा अर्चना की गयी. पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और आरती से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा संपन्न होने के बाद छात्राओं में उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया. डिजे के हिंदी, रीमिक्स और भोजपुरी गीतों पर छात्राएं थिरकती नगर आई और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.


