जमशेदपुर : जमशेदपुर एनएच 33 के एमजीएम स्थित भिलाई पहाड़ी कार्यालय में बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान द्वारा शुक्रवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर संस्थान के केन्द्रीय सचिव जय चंद्र ओझा अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. सभी को संबोधित करते हुए संस्था की ओर से दुलाल चंद्र दता ने कहा कि हमारे समाज को एक नई दिशा देने की आवश्यकता है क्योंकि आज हमारा पूरा समाज भ्रष्टाचार और गलत राजनीति में संलिप्त हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में विशेष अतिथि जय चंद्र ओझा के साथ दुलाल चंद्र दता, प्रहलाद गोप, यादव दता, हरेन सिंह, मानेश्वर गौड़, भीम गौड़, गणेश गोप , राजेश कुंभकार, गुरुदेव गोप, राजेश आदि उपस्थित थे. जय चंद्र ओझा ने सभी को बसन्त पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि संस्थान के कार्य में विशेष रुचि पैदा करने की जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रहलाद गोप ने दिया.




