जमशेदपुर : बसंत पंचमी पर जमशेदपुर कोर्ट परिसर में मां सरस्वती की भव्य पूजा अर्चना की गयी. साथ ही साथ भजन संध्या शाम में आयोजित कर महाभोग का वितरण किया जायेगा. वहीं दूसरी ओर सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारी ने मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद पांडे, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, कुटुंब न्यायालय के एडिशनल जज धीरज कुमार, मुख्य न्यायाधीश अधिकारी विशाल गौरव, उनके साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी गण, स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, वर्तमान में जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य और उनके अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, केशव सिंह, संजीव कुमार झा, संजीत कुमार गुप्ता के साथ-साथ हजारों संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभी अधिवक्ताओं ने मां शारदे की पूजा अर्चना की और नेताजी सुभाष के चरणों में पुष्प अर्पित किया और महाप्रसाद का आनंद लिया.



