जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची आम बागान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर प्रोचेष्टा ग्रुप के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनकी 129वीं जयंती मनायी और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे नारे के साथ उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
स्वयं सेवी संस्था प्रोचेष्टा इस तरह के सामाजिक जागरूकता के कामों में वर्षों से कार्यरत है. कार्यक्रम की सफलता में सुब्रता दास, दीपांकर प्रमाणिक, प्रणव रॉय चौधरी, एसके उपाध्याय, दिब्येंदु भट्टाचार्जी एवं कृष्णा कुमार दुबे का नाम उल्लेखनीय है.




