जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के एक छोटे से गांव, लिपिट्टू (राखामाइंस) के एक ही घर के भाई-बहन दोनों ने भारतीय प्रबंधन संस्थान से डिग्री हासिल कर जादूगोड़ा का नाम रौशन किया है. पिता करतार सामंत एवं माता बबिता सामंत के बड़े बेटे मोहित सामंत ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट से एवं उनकी बेटी मेघा सामंत ने भी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया. इस सफलता के बाद मेघा सामंत को जापान के टोक्यो में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पढ़ने का अवसर मिला. (नीचे भी पढ़ें)
जादूगोड़ा जैसे पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के इन युवा भाई-बहन ने आइआइएम से पास कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है जबकि माता गृहिणी एवं पिता सेल (बोकारो) में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. मोहित सामंत ने आइआइएम से पूर्व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की है जबकि मेघा आइआइएम से पूर्व कृषि विज्ञान में स्नातक कर चुकी है.



