सरायकेला : सरायकेला राणीसती मंदिर में वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. पहले दिन मेहंदी उत्सव, राणी सती दादी का मंगल पाठ, शृंगार और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. दूसरे दिन दादी का भव्य शृंगार, छप्पन भोग और अखंड ज्योत जगाई गई. इस दौरान रंग-बिरंगी चुनरी ओढ़े महिलाओं ने मधुर भजनों पर झूमते हुए पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह महोत्सव राणीसती दादी की पूजा और भक्ति के साथ-साथ समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज चौधरी, पवन अग्रवाल, विकास चौधरी, विपिन चौधरी, संजय सेक्सरिया, राजकुमार अग्रवाल, अरुण सेक्सरिया, ललित चौधरी, रतन चौधरी, आशीष अग्रवाल, वितेश चौधरी, रवि अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, संजय चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल और काफी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.



