जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वी जयंती यूनियन परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फोटो पर मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई. इसके साथ ही उनके आदर्शों एवं मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा भी ली गई. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीष कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के कई कार्यकारिणी समिति सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के माइकल जाॅन सेन्टर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय की आकस्मिक निधन होनें की वजह से बहुत ही सादगी के साथ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती मनाई गई.




