• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp president in jamshedpur : जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, कहा – झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपहरण बन रहा उद्योग, देखिये – video

January 23, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं को लेकर झामुमो-कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में परिजनों से मुलाकात के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का पुलिस से भय समाप्त हो गया है. आदित्य साहू ने कहा कि पहले राज्य में पत्थर, लोहा और कोयले की चोरी, अवैध खनन और तस्करी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब अपहरण एक संगठित उद्योग का रूप ले चुका है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि झारखंड में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रतिदिन अपहरण की घटनाएं हो रही हैं. कैरव गांधी के अपहरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 10 दिनों बाद भी पुलिस प्रशासन उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी देने की स्थिति में नहीं है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने जमशेदपुर के एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जिले का कप्तान ही निष्क्रिय रहेगा तो कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसे सुधरेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने आदित्य साहू ने बताया कि रांची, बोकारो और कोडरमा सहित राज्य के कई हिस्सों में बच्चे महीनों से लापता हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन और दबाव के बाद ही कई मामलों में पुलिस सक्रिय हुई और बच्चों की बरामदगी संभव हो पाई. आदित्य साहू ने कैरव गांधी अपहरण मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि वे 27 जनवरी को डीजीपी से मुलाकात करेंगे और 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर झारखंड में बढ़ते अपराध और अपहरण की घटनाओं की जानकारी देंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति की तुलना 90 के दशक के बिहार के जंगलराज से करते हुए कहा कि झारखंड उसी रास्ते पर चल पड़ा है जहां गुंडे और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने अवैध खनन, कोयला तस्करी, भ्रष्टाचार, ठेकेदारों को भुगतान न मिलने और विकास कार्य ठप होने जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी और मूलवासी की जमीनें लूटी जा रही हैं, महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार दलीय चिन्ह और ईवीएम से चुनाव कराने से डर रही है, क्योंकि उसे हार का डर है. आदित्य साहू ने चेतावनी दी कि यदि अपहृत युवक की शीघ्र बरामदगी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के सदस्य के अपहरण से परिवार पर क्या बीतती है, यह पुलिस प्रशासन को समझना चाहिए और तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे.

Related Posts

saraikela adhunik power-71 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,संस्थापक दिवस पर आधुनिक पावर कर्मचारियों ने रक्तदान कर संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि
खबर

saraikela adhunik power-71 यूनिट रक्त संग्रह, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,संस्थापक दिवस पर आधुनिक पावर कर्मचारियों ने रक्तदान कर संस्थापक को दी सच्ची श्रद्धांजलि

October 26, 2026
Singhbhum chamber diwali trade fair-सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का हुआ भव्य उद्घाटन,पूर्व अध्यक्षों की धर्मपत्नियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, महिला उद्यमिता एवं वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की पहल की सराहना

Jamshedpur astha space town welfare committee : आस्था स्पेस टाउन वेलफेयर कमेटी ने राजेश अग्रवाल, आलोक सावा व सुनहरे पल संस्था का जताया आभार, इनकी पहल से कमेटी को मिली जीवन रक्षक एईडी मशीन

Next Post

jamshedpur blood donation camp in sonari : पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ का रक्तदान शिविर संपन्न, डीटीओ, सीसीआर डीएसपी, साकची थाना प्रभारी, विधायक मंगल कालिंदी  व अन्य हुए शामिल

tata zoo cubs name finalised : टाटा जू के दोनों बाघिन का नाम तय किया गया, 550 लोगों ने दिये सुझाव, ये दो नाम हुए फाइनल

tata steel jdc cricket : टाटा स्टील के इंटर जेडीसी क्रिकेट का दूसरा दिन, एचएसएम, ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट ने अपने अपने मैच जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

jamshedpur rural- चाकुलिया की सेविका सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, 31अक्टूबर तक मांगें पूर्ण नहीं होने पर करेगी आंदोलन

Jamshedpur rape case : टेल्को में शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

up triple murder- लखनऊ में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Jamshedpur crime : मानगो मोबाइल दुकान में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट व तोड़फोड़, 60 हजार रुपये लेकर भागे, एक पकड़ाया, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar jaipur new train : टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक जाने वाली नयी ट्रेन की हुई शुरुआत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सांसद, विधायक की मौजूदगी में ट्रेन को टाटानगर से किया रवाना, चांडिल, मुरी, रांची, समेत 29 स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, देखिये – video

Jamshedpur illegal mining : जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर नियमित जांच अभियान चलाने का दिया गया निर्देश

Jamshedpur NCORD meeting : जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर, हॉटस्पॉट पर निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्देश, अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना टोल फ्री 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0657-2431028 पर दें

jamshedpur sikh samaj- बच्चों ने बर्नपुर में किया जमशेदपुर का नाम रोशन, हरवंशपाल और जगजोत ने लहराया परचम,गुरमत सिख्या कैंप में बच्चों को मिले पुरस्कार, गुरुमुखी, नितनेम व कीर्तन और धार्मिक शिक्षा का लगा लंगर

FJCCI-नेमरा को विश्वस्तरीय शिक्षा और स्वास्थ्य का केंद्र बनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : विजय आनंद मूनका, स्वर्गीय शिबू सोरेन ‘गुरुजी’एवं स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में विश्वस्तरीय अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

jamshedpur vivekanand international school-जैद ने जीता स्वर्ण, अलीश्बा-उजमा ने हासिल किया रजत पदक,स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News