जमशेदपुर : जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘मंच पर मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों के बीच सामाजिक दूरियों को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा. कार्यक्रम में लोयोला हिन्दी स्कूल के शहरी बच्चे और पलासबनी के बिदु चंदन कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ मिलकर आयोजित किया गया. यह पहल स्कूल की समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो अमीर और गरीब दोनों तरह के परिवारों के बच्चों का स्वागत करता है. इस कार्यक्रम में पलासबनी के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा भी देखने को मिली, जहां संथाली नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने अपनी आदिवासी विरासत और सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाया और दर्शकों का मन मोहा. (नीचे भी पढ़ें)
पलासबनी की महिलाओं द्वारा स्थापित बिदु चंदन ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ-एम्पावरमेंट, ग्रामीण बच्चों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की वकालत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ट्रस्ट की महिला ट्रस्टियों का प्रेरणादायक नेतृत्व समुदाय के भीतर आत्म-सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता में साफ दिखता है, जिसका सबूत कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शानदार प्रदर्शन से मिलता है.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोयोला स्कूल के मैनेजमेंट फादर माइक टी राज, प्रिंसिपल एसजे, लोयोला हिंदी स्कूल के स्टाफ और छात्र, बिदु चंदन ट्रस्ट की महिलाएं और बच्चे और जमशेदपुर के साथ-साथ बाहर के विभिन्न संस्थानों के सदस्य शामिल हुए.




