जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से संचालित माइकल जॉन सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय का पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बिष्टुपुर स्थित जे रोड क्वार्टर से निकली, जो पार्वति घाट तक गयी. उनको अंतिम विदाई देने के लिए टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन से जुड़े कई लोग पहुंचे. स्वर्गीय जयदेव उपाध्याय को सभी ने नम आंखों से विदाई दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर अंतिम विदाई देने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी एन मोहंती, पूर्व अध्यक्ष रवि प्रसाद, धर्मवीर सिंह, अरविंद कुमार, एमएस धंजल, भाजपा नेता रामबाबू तिवारी समेत कई लोग शामिल हुए. उनके बहनोई अजय चौबे, विजय चौबे, बी चौबे, दिनेश तिवारी ने उपाध्यक्ष के शव यात्रा में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाई. गौरतलब है कि जयदेव उपाध्याय का टाटा वर्कर्स यूनियन में सरस्वती पूजा करते हुए तबीयत बिगड़ गयी थी और टीएमएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.



