जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन ग्राउंड में राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केबल ब्याज क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं विपिन झा द्वारा किया गया. यह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर साल 26 जनवरी को भारतोलन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके स्वर्गीय राजू झा एवं क्रिकेट से जुड़े स्वर्गीय देवेश सिंह की याद में न्यू केबल टाउन के सेंट्रल पार्क में किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

तीन दिवसीय टूर्नामेंट का यह पहला दिन का आयोजन रहा, जिसमें ओल्ड इस गोल्ड, एसबीसी ने जीत हासिल की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मूल रूप से सुमित, चिंटू, गौतम कुणाल , देवाशीष झा,आदित्य तिवारी, साकेत ,सोनू ,आदित्य, शैलेश , निशांत, एवं अन्य ने भूमिका निभाई.



