जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था शिवम शिल्प कला केंद्र में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. विधिवत पूजा के साथ प्रसाद एवं भोग वितरण बच्चों एवं श्रद्धालुओं के बीच किया गया. संस्था में बच्चे कला संबंधित शिक्षा जैसे ड्राइंग, पेंटिंग एवं नृत्य का प्रशिक्षण लेते हैं. पूजा समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, बीजेपी के मुकुल मिश्रा, राकेश सिंह, पर्यावरणविद और समाजसेवी मनोज सिंह मुक्य रुप से मौजूद थे. इस दौरान सभी का स्वागत संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने किया. समाजिक कार्यकर्ता और शिवम शिल्प कला केंद्र की संचालिका मधु सिंह ने विधायक को संस्था के क्रियाकलापों से बारे में जानकारी दी. सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों को गीता एवं इसके पाठ के कार्यक्रम की शुरूआत सरयू राय के हाथों की गई. इस मौके पर संस्था के सदस्य ममता, निशा, आभा, सोनू, चमन, लक्की, मनीष, माधुरी, हर्षा, रूपम, लालबाबू एवं अन्य ने पूजा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.



