जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् के सभागार में रविवार को गोलमुरी स्थित गुरुकुल का सिल्वर जुबिली समारोह सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ. समारोह में उत्तर प्रदेश संघ के महासचिव डॉ डीपी शुक्ला मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शुक्ला ने गुरुकुल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने दिनों तक एक शिक्षण संस्था का चलना एवं सफलता के आसमान छूते जाना साबित करता है कि इसके संचालकों ने मेहनत और लगन के साथ इसका संचालन किया है. पत्रकार संजय मिश्रा ने गुरुकुल के 25 साल के सफर के प्रत्यक्ष दर्शी होने की बात कही तथा उनके संचालक और सहकर्मियों की मेहनत का खुद को गवाह बताया. (नीचे भी पढ़ें)

गुरुकुल के निदेशक सुबोध कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता ही गुरुकुल की उपलब्धि है. वे हमेशा इस सिद्धांत पर चलते रहे हैं. उन्होंने गुरुकुल के 25 वर्षों के सफर में आने वाली स्पर्धा और इसे दूर करने की संघर्ष पूर्ण कहानी लोगों के सामने रखी. उन्होंने वादा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में गरीब मेधावी बच्चों की वे पूर्व की भांति सहायता करते रहेंगे. अभी भी गुरुकुल में जरूरतमंद मेधावी बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है. मेधावी छात्राओं पर गुरुकुल हमेशा विशेष ध्यान देता है. (नीचे भी पढ़ें)
रजत जयंती समारोह में आज गुरुकुल के छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, ज्ञानवर्धक डिबेट, नृत्य, गीत आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईँ, जिसमें बेस्ट छात्र का पुरस्कार कृष्णा कुमार साव, बेस्ट छात्रा का पुरस्कार प्रतिभा कुमारी को दिया गया. इस मौके पर डॉ आयुषी शर्मा को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया. अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं में आरती कुमारी, मुस्कान कुमारी, यशस्वी कुमारी, युवराज तिवारी, संजना कुमारी, अदिति झा, रणवीर गोप और राहुल कुमार के नाम शामिल रहे, जिन्हें पत्रकार कवि कुमार ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर केरला समाजम स्कूल के हिंदी सेक्शन के प्रिंसिपल अनुरंजन पैनाली, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, अरविंद विद्रोही, उत्कल समाज के प्रिंसिपल अवनी कुमार दत्ता, राजेंद्र इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जयशंकर शुक्ला, जेआइटीएस कॉलेज के निदेशक त्रिलोक प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इस मौके पर शहर की जानी-मानी हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया.




