जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के मुख्य गेट पर मुख्य झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और अपनी सलामी दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर टाटा स्टील सिक्योरिटी सर्फ और सिक्योरिटी एजेंसी के जवानों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र को मजबूत और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का वक्त है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने आम जनता से अपील की कि लोग खुद शहर और देश को बेहतर बनाने की पहल करें. सार्वजनिक चीजों की सुरक्षा आम जनता खुद बेहतर बनाये. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर टाटा स्टील के वरीय अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के तमाम पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.





